ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय // ICC क्या है

ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय

सुर्खियों में क्यों ?

  • ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय  यह पहली बार है कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक (रूस) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय // ICC क्या है

प्रमुख बिन्दु-

ICC क्या है?

  • इसका मुख्यालय द हेग, नीदरलैंड में स्थित है।
  • 1998 में 120 देशों द्वारा रोम संविधि को अपनाया गया था।
  • 1 जुलाई, 2002 को आधिकारिक तौर पर ICC की स्थापना की गई। इस प्रकार रोम संविधि 60 राज्यों के अनुसमर्थन के बाद प्रभावी हुई।
  • चूँकि इसमें कोई पूर्वव्यापी अधिकार क्षेत्र नहीं है, अतः ICC इस तिथि से या उसके बाद किये गए अपराधों की जाँच करने में सक्षम है।
  • वर्ष 2010 के संशोधनों के बाद रोम संविधि न्यायालय में पीड़ितों के प्रतिनिधित्व के लिये मानक तय कर सुरक्षा के अधिकार और निष्पक्ष परीक्षण को सुनिश्चित किया गया।
  • वर्तमान में ‘रोम संविधि’ ICC के कानूनी मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है, जो प्रक्रिया और साक्ष्य के नियम एवं अपराध के स्वरूप को स्पष्ट करती है।

ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक

ICC के 6 क्षेत्रीय कार्यालय हैं

  • किंशासा और बुनिया/बनिआ (Bunia) (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य)
  • कंपाला (युगांडा)
  • बुंगी/बंगुई (Bangui) (मध्य अफ्रीकी गणराज्य)
  • नैरोबी केन्या
  • आबिदजान (आइवरी कोस्ट )

भारत, चीन एवं अमेरिका रोम संविधि के पक्षकार देश नहीं हैं।

RELATED LINK

2000 ₹ का नोट हुआ चलन से बाहर // गुलाबी नोट // नोटबंदी 2.0 लागू

बेहतरी के लिए बदलावः किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से तबादला

1 thought on “ICC अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय // ICC क्या है”

Leave a Comment