Vishnu dev Sai New Chief Minister of Chhattisgarh.

Vishnu dev Sai New Chief Minister of Chhattisgarh

Vishnu dev Sai New Chief Minister of Chhattisgarh   3 दिसंबर को आए चुनावी परिणाम में भाजपा ने 54 सीट जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में श्री विष्णु देव सहायक को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।  यह नाम छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया नहीं है। अपितु मुख्यमंत्री पद के लिए चौंकाने वाला जरूर है।  क्योंकि रमन सिंह भी इसी लाइन में इंतजार कर रहे थे।  चुनाव प्रचार में अमित शाह ने कहा था की विष्णु देव साय  को भारी मतों से जीत दिलाएं इनको एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जाएगा और उसी को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में इनको चुनकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा मैसेज दे दिया है।  जिस पट्टी से यह रहने वाले हैं उसे पट्टी की सभी 14 सीट इस बार भाजपा को मिली है उसे पिछली बार 14 की 14 सीट कांग्रेस को मिली थी। राज्य के दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे।  वैसे वह राज्य के 6 वें  मुख्यमंत्री होंगे।

जगन्नाथ पुरी मंदिर // पुरी मंदिर रत्न भंडार क्या है?

Vishnu dev Sai New Chief Minister of Chhattisgarh.

विष्णुदेव को ही क्यों मुख्यमंत्री चुना।

मोदी सरकार हमेशा इस प्रकार के निर्णय लेने के लिए विख्यात रही है जिसका नाम मीडिया में चल रहा होता है उसको वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाते और इसका ताजा उदाहरण है छत्तीसगढ़ की राजनीति में दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय को चुना गया है। आदिवासी समुदाय के बड़े नेता माने जाते हैं सरल स्वभाव के माने जाते हैं विधायक, सांसद ,केंद्रीय मंत्री के रूप में इनको प्रशासनिक अनुभव है। दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के कारण भी संगठन का इनको अच्छा अनुभव है साथी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं गॉड जनजाति के किसान परिवार से बिलॉन्ग करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में 33 परसेंट आदिवासी आबादी के भाजपा के काफी अनुभव ही चेहरे हैं वह। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 29 सीटों पर इनका प्रभाव है सरगुजा की सभी 14 सीट बस्तर की 12 में से 8 सीट पर भाजपा जीती है छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी भी इसी समुदाय से थे। विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छोटे से गांव बगिया के 1989 में पच बने थे अगले साल निर्विरोध सरपंच बने। 1990 और 1998 में तपकरा सीट से तत्कालीन मध्य प्रदेश से विधायक बने 1999, 2004, 2009 और 2014 में सांसद का चुनाव जीता ओर 2014 में मोदी के कार्यकाल में उनको केंद्रीय इस्पात खान राज्य मंत्री बनाया गया।  2020 में प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष बने और वर्तमान में उनका मुख्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है।

 विष्णुदेव साय कब शपथ लेंगे।

13 दिसंबर को 13 दिसंबर 2023 को विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चा चल रही है जिसमें अरुण साव और विजय शर्मा के नाम सबसे आगे हैं। डॉ.रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बनना लगभग तय है। शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के बड़े नेता शामिल होंगे।  आसपास के राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसमें निमंत्रित किए गए हैं।  शपथ ग्रहण समारोह को दिव्य और भव्य बनाने का भाजपा लगातार प्रयास कर रही है।  और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में पूर्णतया एक्शन मोड में आ चुकी है।

RELATED LINK

भारत में Copyright कानून क्या है // धार्मिक ग्रंथ कॉपीराइट

बुरी नजीरः तृणमूल कांग्रेस सासंद महुआ मोइत्रा का निष्कासन

Leave a Comment