मणिपुर जल रहा Meitei Reservation

मणिपुर जल रहा है भारत के सात बहनों के नाम से प्रसिद्ध है राज्यो में से एक मणिपुर में पहाड़ी बनाम घाटी या आदिवासी बनाम गैर आदिवासी लोगों के बीच आरक्षण की मांग को लेकर हिंसक संघर्ष हो रहा है और राज्य सरकार ने आदेश जारी कर हिंसा करे लोगों को देखते ही गोली मार देने का आदेश दिया है मणिपुर सरकार ने हिंसा को देखते हुए धारा 144 ,8 जिलों में लागू कर दी है साथ ही इंटरनेट सेवाएं 5 दिनों के लिए बंद कर दी गई है मणिपुर में अमन और शांति बहाली के लिए पुलिस फोर्स अर्थ सैनिक बल और सेना के जवानों को तैनात कर दिया है लगातार सेना गस्त कर रही है सेना की 9 कंपनियां ,रैपिड एक्शन फोर्स की पांच अतिरिक्त कंपनियां, असम राइफल की 34 कंपनियां राज्य में तैनात कर दी गई है और राज्य के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है केंद्र सरकार लगातार मामले पर नजर रख रही है गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर और उसके आसपास के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और शांति बनाए रखने की अपील की है किसी भी स्थिति में स्थिति को नियंत्रण में रखा जाए उसके लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्थिति पर नजर बनाए रखें।
मणिपुर हिंसा के क्या कारण है।
मणिपुर में घाटी बनाम पहाड़ विवाद के चलते राज्य के क्षेत्रफल का 90 फ़सदी पहाड़ी क्षेत्र में आता है जिस में बसने वाले लोग नागा, कुर्की आदिवासी समुदाय के हैं जिन की कुल आबादी 40%है राज्य में आदिवासी समुदाय के लिए बनाए गए कानूनों में केवल वही लोग पहाड़ी क्षेत्र में बस सकते हैं जो वहां अनुसूचित जनजाति यानी कि ST में शामिल है अब किसके कारण घाटी में रहने वाली मैतेई समुदाय जिनकी आबादी 53%है फिर भी वह पहाड़ी क्षेत्र में नहीं बस सकते क्योंकि उनके पास एसटी का आरक्षण नहीं है बल्कि नागा, कुर्की लोग घाटी रोजगार के लिए आ रहे हैं इसके कारण मैतेई समुदाय और नागा और कुर्की लोगों के बीच में विवाद चल रहा है मणिपुर हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि मैतेई समुदाय को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए प्रयास किया जाए इसके विरोध में नागा, कुर्की समुदाय ने आदिवासी एकता मार्च निकाला था इसी रैली के दौरान दोनों समुदाय में हिंसक झड़प हो गई जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और राज्य में धारा 144 लागू करनी पड़ी। वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरीकॉम ने भी इन हालातों से दुखी होकर के ट्विटर पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को टेग करके कहा कि मेरा राज्य जल रहा है इस को बचाने का प्रयास करने की अपील की है। अब तक 9000 लोगों को बेघर लोगों को सेना को ऑपरेशन के द्वारा सुरक्षित कैंपों में भेजा गया है लगातार हवाई निगरानी रखी जा रही है इंफाल घाटी के आसपास के क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है सुगनू सहित कई घाटी में आरक्षण के पक्ष में प्रदर्शन किया जा रहा है।
Go first विमान कंपनी हुई दिवालिया
मैतेई आरक्षण की मांग क्यों कर रहे हैं।

पहाड़ी बनाम घाटी विवाद के चलते क्योंकि अधिकतर पहाड़ी इलाकों में नागा और कुर्की जनजातियों का कब्जा है जो अधिकांश ईसाई धर्म को मानने वाले हैं और मैतेई हिंदू धर्मावलंबी है जो एसटी में शामिल होने की लगातार मांग कर रहे हैं 1949 में भारतीय संघ में विलय होने से पूर्व उन्हें रियासत कालीन में जनजातीय दर्जा प्राप्त था लेकिन देश आजाद होने के बाद में पिछले 70 सालों में इस समुदाय की आबादी 62% थी उसे घटकर अब 53 % के आसपास रह गई है अपने सांस्कृतिक पहचान बचाने के लिए लगातार आरक्षण की मांग कर रहे हैं क्योंकि अधिकांश क्षेत्रों पर नागा कुर्की लोगों का कब्जा है उनके पास क्षेत्रफल अधिक है और जनसंख्या कम हैl
मणिपुर जल रहा
आगे की दिशा।
मणिपुर में जो हिंसा बढ़ती है उसके कारण राज्य में हालात तनावपूर्ण है सेना लगातार गस्त कर रही है अर्धसैनिक बलों और पुलिस की टुकड़ी लगातार क्षेत्र में मार्च पास्ट कर रही है उपद्रवियों को देखते ही गोली मार देने के आदेश दिए गए हैं आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर इस पर निगरानी कर रहे हैं आने वाले समय में स्थिति सुधर जाएगी और सप्ताह भर में इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी जाएगी। Related Link