Top Universities of India 2023

Top Universities of India 2023 कल जारी की गई एनआईआरएफ रैंकिंग में विभिन्न संस्थाओं को अलग-अलग रैंकिंग मिली है अगर अपन बात करें टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की तो उसमें प्रथम स्थान पर है आईआईटी मद्रास, द्वितीय स्थान मिला है, आईआईटी दिल्ली, तृतीय स्थान पर रहे आईआईटी मुंबई। अगर विश्वविद्यालयों की बात करें तो आईआईएससी बेंगलुरु प्रथम स्थान पर रहा है। जेएनयू दिल्ली दूसरे स्थान पर है। जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा है अगर फार्मेसी कॉलेज की बात करें एनआईपीआर हैदराबाद प्रथम स्थान पर रहे ,जामिया हमदर्द दिल्ली दूसरा स्थान पर रहा है। और बिट्स पिलानी तृतीय स्थान पर रहा है।
NIRF Ranking 2023
भारत में टॉप कॉलेजों की बात करें तो मिरांडा हाउस दिल्ली प्रथम स्थान पर रहा, हिंदू कॉलेज दिल्ली द्वितीय स्थान पर रहा, प्रेसीडेंसी कॉलेज चेन्नई तृतीय स्थान पर रहा है। प्रबंधन संस्थान की बात करें तो आईआईएम अहमदाबाद प्रथम स्थान पर रहा। आईआईएम बेंगलुरु द्वितीय स्थान पर ,आईआईएम कोझीकोड तृतीय स्थान पर रहा है। आउरोल देखा जाए तो आईआईटी मद्रास प्रथम स्थान पर। आईआईएससी बेंगलुरु द्वितीय स्थान पर और आईआईटी दिल्ली तृतीय स्थान पर है। इस रैंकिंग को शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर राजकुमार राजन सिंह ने नई दिल्ली में सोमवार को जारी की। इस रैंकिंग में 8686 प्रविष्टियां मिली थी जबकि पिछले साल इसकी तुलना में 7254 प्रविष्टियां मिली थी। इसको तैयार करने वाली संस्था नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन के सदस्य अनिल कुमार नासा ने बताया की रैंकिंग 2015 में शुरू की गई थी और एनआईआरएफ को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा मैं सुधार कर गुणवत्तापूर्ण उसको बनाना साथी विद्यार्थियों को आसानी से संस्थाओं को चुनने में मदद मिले और वह बेहतर संस्थान का चुनाव कर सकें इसके लिए यह रैंकिंग जारी की जाती है एनआईआरएफ के आठवें संस्करण में 12 श्रेणियों में सदस्य संस्थानों को शामिल किया जाने लगा। कृषि विश्वविद्यालय को भी शामिल किया गया और जिन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली प्रथम स्थान पर। राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल, द्वितीय स्थान पर। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना तीसरे स्थान पर रहा है।
UPSC की तैयारी कैसे करें // सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2023
इसमें कितने को संस्थानों को रैंकिंग मिलती है।
एनआईआरएफ द्वारा 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों को वरीयता के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। ओवरऑल रैंकिंग में यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की कैटेगरी में 100 संस्थानों को ही रैंकिंग मिल पाती है। इसके अलावा मैनेजमेंट और फार्मेसी में 75-75 और मेडिकल और अनुसंधान में 50-50 ,विधि में 30, आर्किटेक्चर में 25 संस्थानों को ही रैंकिंग दी जाती है इस प्रकार सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार विभिन्न संस्थानों को अलग-अलग रैंकिंग प्रदान की गई है और जिसका मुख्य उद्देश्य है उसकी गुणवत्ता को सुधार करना और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए किस प्रकार कार्य कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी NIRF Ranking 2023 के अनुसार IIT मद्रास देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान है। दूसरे स्थान पर IISc बेंगलूरू है जो कि यूनिवर्सिटी कटेगरी में नंबर वन
Top Universities of India 2023

RELATED LINK Meghalaya Tourism // Cleanest Village Mawlynnong |
मौत की पटरियां: बालासोर की ट्रेन दुर्घटना और भारतीय रेल के एहतियाती कदम
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||